अभी कुछ समय पहले India.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने फर्जी लोन ऐप्स (Fake Loan Apps) की लिस्ट जारी की है. हालांकि, यह कोई नई बात नहीं है, आए दिन न्यूज़ चैनलों और समाचार पत्रों के माध्यम से ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं. इंटरनेट की दुनिया में हर दिन कई लोन ऐप्स आते हैं जिनमें से कुछ वैध होते हैं और कुछ आप और हम जैसे लोगों की ढीली जेब और ढीली करने के लिए.
इन्हीं घोटालों के चलते, इंटरनेट पर आरबीआई के वर्किंग ग्रुप ने भारतीय यूजर्स (खासकर एंड्रॉइड उपयोगकर्ता) के लिए लगभग 1,100 लेंडिंग ऐप उपलब्ध पाए, जिनमें से तकरीबन 600 के करीब अवैध थे, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है लैंडिंग ऐप्स किस हद तक लूटने का काम करते हैं.
खैर, इसी धोखाधड़ी के बीच यह फर्जी लोन ऐप लिस्ट (Fake Loan App List) कुछ हद तक इंस्टेंट पर्सनल लोन ऐप के जरिए लोन आवेदन करने वाले व्यक्तियों को जागरूक और सतर्क करेगी. साथ ही इस लेख में फर्जी लोन ऐप से बचने और इन्हें पहचानने के बारे में जानकारी दी गई है जिसको समझकर काफी हद तक इनसे बचा जा सकता है.
लेकिन इससे पहले हमारे लिए यह समझना जरूरी है:
आखिर फर्जी ऋण ऐप्स का फंडा है क्या?
अगर फर्जी लोन ऐप्स को एक परिभाषा दें तो हर वो लोन ऐप जो उपयोगकर्ता के व्यक्तिगत डेटा जिसमें फोटो, सरकारी दस्तावेज, संपर्क जैसी जानकारी शामिल है का अवैध तरीके से उपयोग कर पैसों का भुगतान करने के लिए मजबूर और प्रताड़ित करें, उसे हम फर्जी लोन ऐप कह सकते हैं.
अब ऐसा जरूरी नहीं कि फर्जी लोन ऐप सिर्फ पैसा वसूलने के लिए उपयोगकर्ताओं को मजबूर करें यह आपके पर्सनल डाटा को किसी थर्ड पार्टी के साथ बेच और साझा कर सकते हैं.
इसके साथ ही जो लोन ऐप भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है या फिर कहें आरबीआई में रजिस्टर्ड एनबीएफसी नहीं है वो भी गैरकानूनी श्रेणी में आएंगे क्योंकि आरबीआई के दिशा निर्देशों के मुताबिक भारत के अंदर किसी भी लेंडिंग कंपनी के लिए जरूरी है की वो आरबीआई में रजिस्टर्ड हो तभी वह माननीय लैंडिंग संस्था/ कंपनी कहलाएगी.
फर्जी लोन ऐप्स की सूची (Fake Loan Apps List)
इंडियन एक्सप्रेस, एनडीटीवी, पत्रिका और आज तक जैसी कई न्यूज़ साइट की रिपोर्टों का विश्लेषण करने के साथ इंटरनेट पर काफी रिसर्च करने के बाद हमने यहां फर्जी लोन ऐप्स की सूची “Fake Loan Apps List” तैयार की है. ऐप्स के जरिए लोन लेने वाले व्यक्ति इन लोन ऐप्स से सावधान रहें:
- Cash Bean
- Express Loan
- Flash Loan Mobile
- Handy Loan
- Dhani Loan
- Rupee Star
- Loan Dream
- Goldman Payback
- Rupee Loan
- Cash Park
- Cash Papa
- Hand Cash
- Asian Loan
- Loan Go
- Cash Pocket
- Fast Rupee
- Cash Cube
- Loan Fortune
- I Credit
- Apna Paisa
- Lucky Wallet
- Easy Loan
- Silver Pocket
- Lend Mall
- Bharat Cash
- Money Master
- Warn Rupee
- For Pay
- Minute Cash
- Cash Mine
- Buddy Loan
- Tyto Cash
- Bellono Loan
- Koko Loan
- Early Credit
- Money Master
- Cash Carry
- Betwinner Batting
- Eagle Cash
- SUN Cash
- Rupeeplus
- Dream Loan
- I Karza
- Money Stand Pro
- Pokemoney
- Loan Loji
- Rupiya Bus
- Cash Hole
- Slice Pay
- Quick Loan App
- IND Loan
- Balance Loan
- Cash Bowl
- Angel Loan
- Rocket Loan
- Plump Wallet
- Rush Loan
- Rocket Loan
- Cash Advance
- CB Loan
- Sky Loan
- Daily Loan
- Coin Rupee
- Loan Dream
- Money Box
- Bright Money
- Basket Loan
- Kredit Marvel
- Hu Cash
- Here4U
- Maxi Credit
- Aladdin Lamp
- Apple Cash
- Clear Loan
- Easy brave
- Cash Advance T1
- Live Cash
- Dhan Pal
- DuttaRuppes
- Link Money
- Gold Bowl
- Past Credit
- Rupee Day
- Mi Rupay
- Money Voult
- Flash Rupee
- Fair Credit Loan
- Star Loan
- Small Credit
- Agile Loan
- Flipcash
- Cash Cola
- Go Go Loan
- V Cash
- Easy Click
- Honey Loan
- Cash XP
- Income OK
- Banknote
- Rich Cash
- 66 Cash
- Tree Lone
- Loanzone
- ForPay App
- Reliable Rupee Cash
- Hand Cash Friendly
- Simple Loan
- Samay Rupee
- H00 Cash
- Wen Credit
- Jo Cash
- Rupee Spark
- Yes Rupee
- OB Cash Loan
- Flep Cash
- Cash Lion
- Credit Day
- Tap Credit
- Smile Loan
- Panda Rupees
- Elephant Loan
- Alp Cash
- Cash Era
- Snapit Loan
- Ok Rupees Loan
- Rupeed Wallet
- Infinity Kola App
- Mastermelon
- Lucky Wallet
- Smile Loan
- Cash Magic
- Easy Rp
- Cash Pocket
- Paisawala
- Express loan
- Fri Loan
- ZozoCash
- Gold Sea
- Moneytree
- Rupeesmart
- Rupeekbuzz
- CashPark
- Cashmagic
- BrightCash
- Royalcash
- Flashrupee
- Easybrave
- Betwinner betting
- Bharat Cash
- Cash Samosa
- Lendkar
- Rupee Here
- Apna Paisa Cash
- Best Paisa
- Bright Cash
- Cash Pocket Live
- Cash Station
- Income Value
- Flashrupee
- HopeLoan
- LargeTaka
- Cashfull
- Punch Money
- HD Credit
- Lend Now
- Rupee MO
- CashMO
- QuickRupee
- Cash Room
- Well Kredit
- Papa Money
- HDB loan
- Raise Cash
- PP Money
- Kredit Marvel
- Cash Ray
- Mobipocket
- RAW Loan
- Kredit Mango
- Under Process
- Cash Light
- Asan Loan
- INS Loan
- Onstream
- Flipcash
- Eslite loan
- Pesin Bee
- Discover Loan
- OB Cash Loan
- Fair Credit Loan
- ALP Cash
- ATD Loan
- Onstream
- Pub cash
- Money Pocket
- Money Ladder
- Mobipocket
- CB Loan
- HDB Loan
- Cash Ray
- Who Cash
- UPA Loan
- Crazy Cash
- OW Cash
- Wonder Loan
ऊपर बताई गई फर्जी लोन ऐप लिस्ट सिर्फ कुछ हद तक हमारी लोन स्कैम्स से बचने में मदद कर सकती है. बाजार में हर दिन कई फर्जी लोन लैंडिंग ऐप्स आते हैं जिन सभी को यहां बता पाना टेक्निकली मुमकिन नहीं है.
लेकिन इसका एक समाधान है और वो है ‘फेक लोन ऐप की पहचान’ अगर हम यह समझ लें आखिर फेक लोन ऐप किस तरह से काम करते है और इसकी क्या निशानियां है तो लगभग इनसे बचा जा सकता है.
फेक लोन ऐप की पहचान करने का तरीका
किसी भी लोन ऐप के जरिए लोन लेते समय नीचे बताई गई बातें ध्यान में रखें:
रिव्यु पर डालें अपनी पहली नजर, साथ ही रेटिंग धोखे से बचें
किसी भी लोन ऐप को डाउनलोड करते समय यह पॉइंट सबसे महत्वपूर्ण हो सकता है, अक्सर ज्यादातर लोग सही रेटिंग देखकर लोन ऐप डाउनलोड कर लेते हैं लेकिन यह गलत है. आज के समय ज्यादातर लोन फ्रॉडस्टर्स नकली रेटिंग का उपयोग करते हैं जोकि बॉट्स (Fake Rating Bots) द्वारा होता है. इसकी सबसे बड़ी पहचान है जब भी आप किसी लोन ऐप की रेटिंग देखें तो उसमें रेटिंग देने वाले का नाम और उसके द्वारा दी गई रेटिंग को ध्यान से देखें अगर आपको रेटिंग देने वाले का नाम विदेशी यह अजीब दिखाई दें जैसे कि: Amine Schinner, Nicholas Valdez, Alaec Goodmen वगैरह और उसके द्वारा पूरी 5 में से 5 की रेटिंग दी गयी है जिसमे लोन ऐप की काफी तारीफ की जा रही है और इसी तरह की रेटिंग ज्यादा मात्रा में दी गई है तो इस बात की अधिक संभावना है लोन ऐप द्वारा नकली रिव्यूज (Fake Reviews) का उपयोग किया गया है. आपको ऐसे लोन ऐप्स डाउनलोड करने से बचना चाहिए.
आरबीआई द्वारा मान्यता प्राप्त लोन ऐप होने पर भी आंख बंद कर डाउनलोड ना करें
कई मामले ऐसे देखने को मिले हैं जिसमें आरबीआई द्वारा एनबीएफसी (NBFCs) लोन ऐप होने पर भी लोगों को जबरन पैसे देने के लिए मजबूर किया गया है इसीलिए अगर लोन ऐप मान्यता प्राप्त है तब भी उसमें दूसरे फैक्टर देखें.
ऐप के बारे में गूगल पर यह सर्च करें
किसी भी लोन ऐप का चयन करते समय एक बार गूगल पर उसके बारे में सर्च करें जैसे कि:
- “**** loan app review”
- “Is **** app safe for loan”
- “Is it safe to take loan from **** app?”
- “Is **** loan app registered with RBI?”
*स्टार की जगह अपने लोन ऐप का नाम दर्ज करें.
जो भी रिजल्ट आपके सामने आए उसमें से दो-तीन साइट पर जाकर चेक करें इससे आपको एक कंप्लीट आईडिया मिल जाएगा कि लोन ऐप कैसा है.
ऑफिशियल वेबसाइट पर डालें नजर
जिस भी ऋण ऐप से आप लोन लेना चाह रहे हैं उसकी वेबसाइट पर विजिट करें और देखें:
- वेबसाइट HTTPS से खुल रही है या नहीं?
- अबाउट सेक्शन में में क्या जानकारी दी गई है?
- क्या लोन ऐप कंपनी किसी के साथ पार्टनरशिप में है या नहीं अगर हां तो किन कंपनियों के साथ
- क्या लोन कंपनी किसी साइट में शामिल की गई है या नहीं? हालांकि यह जरूरी नहीं है
यह कुछ चीजें हैं जो आप देख सकते हैं.
दूसरे सोर्स पर जानकारी वेरीफाई करें
कोरा, यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म का उपयोग कर आप ऐप के बारे में दूसरे लोगों की राय जान सकते हैं. कई लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हैं.
ज्यादा संवेदनशील भी ना हो
इंटरनेट पर रिसर्च करने के बाद अगर आपको लोन ऐप के बारे में सिर्फ कुछ हद तक नकारात्मक रिव्यू मिलते हैं लेकिन बाकी जगह उसके बारे में सकारात्मक फैक्टर्स देखने को मिलते हैं तब भी आप उस ऐप से लोन लेने के बारे में सोच सकते हैं क्योंकि दुनिया में शायद ही कोई ऐसी चीज आपको देखने को मिलेगी जिसके बारे में लोगों द्वारा नेगेटिव पॉइंट ना बताए गए हो.
» अधिक: ऐसे करें फर्जी लोन ऐप की पहचान!
सुरक्षा टिप्स
मान्य प्लेटफार्म से करें लोन ऐप डाउनलोड
किसी भी लोन ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करते समय एंड्राइड उपयोगकर्ता गूगल प्लेस्टोर इस्तेमाल करें वहीं आईफोन यूजर्स ऐप स्टोर का सहारा लें. अगर आप किसी थर्ड पार्टी से लोन ऐप डाउनलोड करते हैं तो पहले सुनिश्चित करले वो साइट भरोसेमंद हो.
आरबीआई की ऑफिशल पोर्टल पर रजिस्टर्ड एनबीएफसी चेक करें
भारतीय रिजर्व बैंक ने इसके लिए पोर्टल बनाया है जिसके तहत उपयोगकर्ता यह जान सकते हैं कि एनबीएफसी रिजर्व बैंक द्वारा मान्यता प्राप्त है या नहीं इसके लिए सबसे पहले mca.gov.in पर जाएं > Menu बटन पर क्लिक करें > MCA Services ऑप्शन चुनें > Master Data सिलेक्ट करें > फिर View company or LLP master Data ऑप्शन पर क्लिक करें, इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें Company / LLP Name और Company CIN/FCRN/LLPIN/FLLPIN मांगा जाएगा यह जानकारी आपको लोन ऐप के अबाउट सेक्शन में मिल सकती हैं आप वहां से इस जानकारी को डाल सकते हैं.
अन्यथा आप आरबीआई की ऑफिशल पोर्टल पर जाकर सीधे एनबीएफसी लिस्ट डाउनलोड कर सकते हो पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में, इसके लिए आरबीआई के एनबीएफसी पोर्टल पर जाएं; जो है, https://m.rbi.org.in//Scripts/BS_NBFCList.aspx फिर List of NBFCs and ARCs registered with the RBI ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां आप List of NBFCs and ARCs whose CoR has been cancelled by the RBI ऑप्शन पर क्लिक करके आरबीआई द्वारा रद्द किए गए एनबीएफसी लाइसेंस की जानकारी पता कर सकते हैं जिनका रिजर्व बैंक ने एनबीएफसी लाइसेंस को रद्द कर दिया है.
एसएमएस पर आए लोन ऐप लिंक से दूर रहें
अगर आपको अपने नाम के साथ त्वरित ऋण या स्वीकृत ऋण प्राप्त करने के बारे में कोई एसएमएस प्राप्त होता है तो ऐसी स्थिति में किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें और नंबर ब्लॉक करके संदेश को हटा दें.

भरोसेमंद लोन ऐप्स
यह कुछ लोन ऐप्स है जिनसे सुरक्षित तरीके से पर्सनल लोन प्राप्त किया जा सकता है:
- PaySense
- Home Credit
- KreditBee
- Money View
- Branch
- Fibe
- Bajaj Finserv
- True Balance
- LazyPay
- LoanFront, आदि
हमने भरोसेमंद इंस्टेंट पर्सनल लोन ऐप्स पर बकायदा लेख लिखे हैं आप उनको पढ़ सकते हैं और सुरक्षित रूप से पर्सनल लोन एप के जरिए लोन प्राप्त कर सकते हैं:
- 2023 में ये हैं सबसे बेस्ट आरबीआई द्वारा मान्यता प्राप्त 27 इंस्टेंट पर्सनल लोन ऐप्स, तुरंत लिया जा सकता है लोन!
- भारत में 23 लोन देने वाले Instant Personal Loan Apps
संबंधित सवाल (FAQs)
आरबीआई के सचेत पोर्टल (https://sachet.rbi.org.in/) पर जाकर फर्जी लोन ऐप की शिकायत करी जा सकती है, इसी के साथ उपयोगकर्ता ऑनलाइन साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं. फर्जी लोन ऐप की रिपोर्ट दर्ज कराने से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हमारा यह लेख पढ़ें: फर्जी लोन ऐप के जाल से बाहर आने के लिए करें ये 5 काम
इसकी सटीक संख्या बता पाना मुश्किल है भारत देश में हर दिन कई फर्जी लोन ऐप आते हैं, अगर एक अनुमानित आंकड़ा लेकर चले तो भारत देश के अंदर लगभग 2000 के करीब फर्जी लोन ऐप चल रहे हैं जो कि गैरकानूनी तरीके से लोगों को लोन देकर जबरन पैसे वसूलने का धंधा कर रहे हैं.