Ludo Supreme Gold App Review हिंदी में! (Fake or Best?)
Zupee एक ऑनलाइन Gaming Platform है जो यूजर्स को 4 फॉर्मेट में लूडो खेलने की सुविधा दे रहा है.
कंफ्यूज मत होइए…
दरअसल Ludo Supreme Gold, Zupee पर उपलब्ध है. इस प्लेटफार्म पर यूजर्स लूडो Game खेलकर कैश प्राइज जीत सकते हैं.
क्या ये बात सच है? क्या सच में Zupee पर Ludo Supreme Gold खेलकर पैसे जीते जा सकते हैं या ये ऐप भी फेक है? जानने के लिए लेख पढ़े.
स्मार्टफोन पर लूडो खेलना लगभग हर भारतीय की पसंद है क्योंकि जब फ्री टाइम किसी के पास हो तो वे लूडो खेलकर एंटरटेन होना चाहते हैं और जब बात हो लूडो खेलकर Bonus Cash कमाने की तो इससे बढ़िया बात क्या ही हो सकती है.
लूडो सुप्रीम गोल्ड खेलने वाले यूजर्स के रिव्यू के आधार पर आज हम कुछ खास बातों का खुलासा करेंगे, जैसे कि:
- Ludo Supreme Gold के पॉजिटिव पॉइंट्स क्या हैं?
- नेगेटिव पॉइंट्स क्या हैं?
- Ludo Supreme Gold की खास बातें क्या हैं?
- ये प्लेटफार्म कैसे काम करता है?
GAME | Ludo Supreme Gold |
Launched By | Zupee |
Founded Year | 2018 |
Rating | 4.4 |
Players | 7 Crore+ |
Benefit | Money Making Platform |
Winning Price | Up to 10 Lakh |
Partnership | 1.AIGE ALL INDIA GAMING FEDERATION 2.FICCI 3.IAMAI 4.BIF 5.ASSOCHAM 6.INDIATECH 7.BROADBAND INDIA FORUM |
Payment Partner | Razorpay, Cashfree, Juspay |
Official Link | https://www.ludosupreme.com/ |
ऐप के बारे में: Ludo Supreme Gold Zupee का एक फेमस Game है जिसे मल्टीपल प्लेयर्स खेल सकते हैं और लाखों के इनाम जीत सकते हैं लेकिन अब इस सुप्रीम लूडो गोल्ड का नाम बदल कर Ludo Supreme रख दिया गया है पर अभी भी इसमें मिलने वाला एंटरटेनमेंट पुराने जैसा ही है, बस फर्क इतना है कि अब यूजर्स पहले से ज्यादा और अच्छे रिवार्ड्स जीत सकते हैं. Zupee पर 8 तरह के फन गेम मौजूद हैं लेकिन ज्यादातर यूजर्स Ludo Supreme Gold को खेलना पसंद करते हैं.
Zupee ऐप के अन्तर्गत Ludo Supreme Gold कई सारे मोड्स/फॉर्मेट के साथ आता है, जैसे कि:
- Single-Player
- 2-Player
- And 4-player
Ludo Supreme Gold के प्लस प्वाइंट ( सकारात्मक पहलू)
- आईओएस और एंड्रॉयड यूजर फ्रेंडली: Zupee ऐप को IOS और Android Device के लिए तैयार किया गया है, इस ऐप को डाउनलोड करके Ludo Supreme Gold का लाभ लिया जा सकता है।
- भाषा: Zupee App की सर्विस हिंदी, इंग्लिश और मराठी भाषा में उपलब्ध होगी, Ludo Supreme Gold से जुड़ी जानकारी इन भाषाओं में देखी जा सकती है।
- ट्रांसपेरेंसी: यूजर्स को मिलेगा फेयर प्ले, यानि कि सभी रूल्स हर प्लयेर पर बराबर लागू होंगे. प्लेटफार्म पर हैकिंग और चीटिंग को रोकने के लिए जरूरी एक्शन लिए जाने की बात कही गई है, ये प्लेटफार्म यूजर्स को बराबर की ऑपर्च्युनिटी देने का दावा करता है।
- यूजर एक्सपीरिएंस: Ludo Supreme Gold को यूजर एक्सपीरिएंस को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. प्लेटफार्म पर स्कोरिंग सिस्टम उपलब्ध है जिससे जीते जाने वाले पॉइंट्स को कैलकुलेट किया जा सकता है.
- Winning Price: यूजर्स के लिए हर टूर्नामेंट के लिए Winning Price को मेंशन कर दिया गया है। किस टूर्नामेंट में कितने पैसे लगाने होंगे और कितने पैसे जीते जा सकते हैं, ये देखा जा सकता है।
- विथड्रावल: Zupee Policy के अनुसार यूजर्स अपने जीते हुए पैसे को सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं।
- यूजर ट्रस्ट: Zupee यूजर्स को विश्वास दिलाता है कि प्लेटफार्म पर रियल प्लेयर्स गेम खेलते हैं, यहां रोबोट्स का कोई काम नहीं है। इसके लिए प्लेटफार्म पर कई प्रोटोकॉल्स फॉलो लिए जाते हैं।
- सिक्योरिटी: Winning विड्रॉ करने से पहले यूजर्स को अपनी आईडेंटिटी वेरीफाई करनी पड़ती है, इसलिए विनिंग प्राइस क्लेम करने के मामले में ये प्लेटफार्म सेफ नजर आता है।
- सिक्योर पेमेंट मेथड: सेफ सिक्योर विड्रॉ मेथड इस प्लेटफार्म का प्लस प्वाइंट है लेकिन यूजर्स को ध्यान रखना है कि Zupee थर्ड पार्टी पेमेंट गेटवे के साथ काम कर रही है हालाकि कंपनी का दावा है कि ये पेमेंट गेटवे 3-D Secure Authentic है जो आसान और सेफ ट्रांजैक्शन की गारंटी देती है।
- कम्युनिकेशन: किसी प्रकार की कोई दिक्कत आने पर यूजर्स Zupee Helpdesk Section के माध्यम से अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
- रिस्पांसिबिलिटी: Ludo Supreme Gold खेलने के लिए यूजर्स को कुछ फाइनेंशियल इंफॉर्मेशन सबमिट करनी पड़ती है, कंपनी दावा करती है कि ये इंफॉर्मेशन सिर्फ यूजर वेरिफिकेशन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा और किसी Outside Party के साथ ये डाटा शेयर नहीं किए जाएंगे।
- लिमिटेशन फॉर सेफ प्ले: Zupee प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध खेलो का आनंद सिर्फ 18 साल या इससे अधिक उम्र के प्लेयर्स ही ले सकते हैं। एक यूजर एक समय में एक ही टूर्नामेंट खेल सकता है।
- लीगल गेम: Ludo Supreme Gold बिल्कुल लीगल गेम है जो कि Zupee पर उपलब्ध है। इस गेम के जरिए यूजर अपनी Time Management Skill, Decision Making Skills, Strategic Prowess को इंक्रीज कर सकता है। ये गेम हर तरह के Law और रेगुलेशन को फॉलो करता है।
- 24/7 online ludo tournaments: यूजर्स किसी भी समय लूडो टूर्नामेंट में पार्टिसिपेट कर सकते हैं।
- RNG Certificate: Ludo Supreme Gold Platform Zupee RNG Certified है जो ये Ensure करती है कि Dice पर आने वाले नंबर बिल्कुल Random होते हैं।
- हाई विनिंग प्राइस: लूडो सुप्रीम गोल्ड 2023 खेलकर अधिकतम 10 लाख रुपए तक का कैश प्राइज जीता जा सकता है। साइन अप करते ही यूजर्स को 10 रुपए का बोनस मिलता है।
- रेफर एंड अर्न: Ludo Supreme को रेफर करके यूजर्स एक्स्ट्रा बोनस कमा सकते हैं जिन्हें टूर्नामेंट खेलने में इस्तेमाल किया जा सकता है, हर रेफर पर यूजर्स को रिवार्ड्स मिलते हैं। जब कोई यूजर्स के रेफरल लिंक से ऐप को डाउनलोड करके गेम में पैसे एड करता है तो पैसे एड करने वाले प्लयेर के साथ – साथ यूजर को भी रिवॉर्ड मिलते हैं।
- स्टार्ट गेम: लूडो स्टार्ट करने के लिए ये जरूरी नहीं है कि पहले 6 आए, डाइस पर आने वाले किसी भी नंबर के साथ गेम स्टार्ट किया जा सकता है।
Ludo Supreme Gold Minus Points (नकारात्मक पहलू)
- इस प्लेटफार्म पर यूजर अपने डिवाइस में एक ही बार अकाउंट बना सकता है, किसी दूसरे नंबर से भी इस प्लेटफार्म पर अकाउंट नहीं बनाया जा सकता।
- लूडो सुप्रीम में चार रंग के खाने होते हैं – नीला, पीला, लाल और हरा। यूजर जब अकाउंट बनाता है तो उसे पहले से उसका खाना दे दिया जाता है जिसे बाद में चेंज नहीं किया जा सकता।
- यूजर एक्सपीरिएंस के अनुसार ये बात सामने आई है कि इस प्लेटफार्म पर खानों के कलर के अनुसार विनर चुना जाता है, हर गेम में Green Box वाला प्लयेर जीत जाता है और Blue Box वाला प्लयेर हारता है। Green खाने वाले प्लेयर्स के डाइस में काफी अच्छे नंबर्स आते हैं जबकि Blue खाने वाले प्लेयर्स के खराब अंक दिए जाते हैं।
- एक खामी ये भी है कि यूजर्स सिर्फ जीते हुए पैसे को ही बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकता है, अगर यूजर्स रेफर एंड अर्न करके काफी पैसे कमा लेता है तो उस पैसे को गेम में निवेश किया जा सकता है, विड्रा नहीं किया जा सकता।
- अलग – अलग टूर्नामेंट में अलग – अलग विनिंग प्राइस है, कुछ बहुत कम हैं तो कुछ काफी ज्यादा भी हैं। ये यूजर्स पर डिपेंड करता है कि वे किस टूर्नामेंट में पार्टिसिपेट करना चाहते हैं लेकिन हाई विनिंग प्राइस के लिए ज्यादा पैसे एड करने पड़ते हैं जिससे नुकसान होने का खतरा भी ज्यादा बना रहता है।
- वित्तीय जोखिम शामिल है।
- गेम खेलने की लत भी लग सकती है।
- आईओएस यूजर्स सिर्फ Ludo Supreme Gold ही खेल सकते हैं, अन्य Ludo Game उनके लिए उपलब्ध नहीं हैं।
- Ludo Supreme Gold टाइम लिमिट
- गेम है जिसमें प्लेयर्स को जीतने के लिए ज्यादा से ज्यादा पॉइंट्स जितने पड़ते हैं।
- Ludo Supreme Gold में वॉइस सिस्टम उपलब्ध नहीं है।
Ludo Supreme Gold Game Play
Ludo Supreme Gold में गेम प्ले करने के लिए पहले Zupee ऐप को डाउनलोड कीजिए, इसके लिए आपको एक प्रोसेस फॉलो करना होगा –
- Ludo Supreme Website पर जाएं।
- Download App के विकल्प पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- Ludo Supreme Gold को चुनें।
- फॉर्मेट सेलेक्ट करें।
- गेम स्टार्ट करें।
- Ludo Token Capture करें।
- Points और एक्स्ट्रा मूव्स जीतें।
क्या है Ludo Supreme Points And Extra Moves
Ludo Supreme Gold में प्लेयर्स को पॉइंट्स मिलते हैं जिसके हिसाब से विनर चुना जाता है इसलिए हर प्लयेर चाहता है कि उसके पॉइंट्स अपोनेंट प्लेयर्स से ज्यादा हो। इस प्लेटफार्म पर टोकन के हर एक Move पर 1 पॉइंट मिलता है और जब टोकन होम बॉक्स में पहुंच जाता है तो 56 प्वाइंट्स मिलते हैं। Zupee में Ludo Supreme League होता है जिसमें हर एक मूव पर 1 पॉइंट मिलता है और जब यूजर किसी प्लयेर के टोकन को कट करता है तो उस टोकन ने जितने पॉइंट्स जीते होते हैं वह भी टोकन काटने वाले प्लयेर के अकाउंट में जुड़ जाते हैं।
Ludo Supreme और Ludo Supreme League मे जब भी यूजर्स के डाइस में 6 नंबर आता है तो उसे एक एक्स्ट्रा मूव मिलते हैं। टोकन को होम बॉक्स में ले जाने और किसी प्लयेर का टोकन कट करने पर भी एक्स्ट्रा मूव मिलता है।
Ludo Supreme Gold Winning Price
Ludo Supreme Gold से प्लयेर कितना प्राइस जीत सकते हैं ये इस बात पर निर्भर करता है यूजर ने किस टूर्नामेंट को सलेक्ट किया है और कितने पैसे एड किए है। Tournament की बात की जाए तो कई सारे Tournament Free Cost हैं जैसे कि Ludo Ninja। इस टूर्नामेंट में पैसे निवेश नहीं करने होंगे और प्लेयर्स 0.3 रूपए जीत भी सकते हैं। 10 रुपए, 5 रुपए, 25 रुपए, 50 रुपए वाले छोटे टूर्नामेंट तो हैं ही साथ ही 11,400 रूपए, 10,000 रूपए, 5000 रूपए, 2000 रूपए के बड़े Games भी हैं, Ludo Supreme में प्लेयर्स को बड़े टूर्नामेंट मिलेंगे।
निष्कर्ष
Zupee पर उपलब्ध Ludo Supreme Gold के सकारात्मक और नकारात्मक पहलू की बात हमने की। अगर हम इन दोनों पहलुओं पर गौर करें तो समझ में आता है कि इस प्लेटफार्म की कुछ बाते अच्छी हैं और कुछ बुरी। मेरी राय में Ludo Supreme Gold पैसे कमाने की दृष्टि से उपयोग में नहीं लिया जा सकता क्योंकि यहां वित्तीय हानि होने का ख़तरा तो है ही साथ ही बड़े टूर्नामेंट के लिए ज्यादा पैसे भी एड करने पड़ते हैं। अगर यूजर्स एंटरटेनमेंट के लिए लूडो खेलना चाहता है तो बेशक वह इस प्लेटफार्म का यूज कर सकता है।
ये तो रही हमारी राय, अब आप हमें बताइए कि आपकी इसमें क्या राय है? क्या आपने Zupee पर लूडो खेला है? अगर हां, तो आपका एक्सपीरिएंस कैसा रहा?
अपनी राय हमारे साथ शेयर जरुर करें।